Let’s travel together.

गुड फ्राइडे के मौके पर पुष्पा विद्यालय स्थित चर्च में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

0 100

 

-आज ही के दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शुक्रवार को गुड फाइडे पर नगर के पुष्पा कान्वेंट स्कूल स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की गई। बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोगों ने यहां पहुंचकर प्रार्थना सभा की। यह पर्व ईस्टर संडे के पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। गुड फ्राइडे के दिन लोग ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं।
शुक्रवार की शाम को प्रभु यीशु मसीह के दु:खभोग के दृश्यों का मंचन जुलूस के रूप में नगर की मुख्य सडकों पर किया गया। यह जूलूस पुष्पा कान्वेंट स्कूल के गिरजाघर से शुरू हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस वापस चर्च पहुंचकर समाप्त हुआ।

मसीही ईसाई समाज के लोगों ने परिवार सहित गिरिजाघरों में मिस्सा बलिदान की पूजा और विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। दु:खभोग जुलूस में प्रभु ईसा मशीह को क्रूज पर लटकी हालत में कन्धों पर रखकर चल रहे थे। जगह-जगह उनकी आत्मिक शांति के लिए पवित्र धर्मग्रन्थ बाइबिल को पढ़कर सुना रहे थे। बताया जाता है कि गुड फ्राइडे पर यहूदियों द्वारा प्रभु ईशु मसीह को तरह-तरह की यातनाएं देकर क्रूस पर लटका दिया था। तभी से यह दु:खभोग जुलूस ईसाई समुदाय के लोग पारंपरिक तरीके से निरन्तर निकालते हैं। शुक्रवार को निकाले गए दु:खभोग जुलूस में फादर , सिस्टर सिस्टर ,सहित बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811