Let’s travel together.

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

0 69

– प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भोपाल। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में वार्षिकोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमएड व बीएड प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम संस्थान के संचालक डॉ. रामकुमार स्वर्णकार की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुआ। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सामूहिक नृत्य, स्वरचित कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, समूह गान सहित खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमएड व बीएड प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वार्षिकोत्सव के अंतर्गत बेतवा सदन, नर्मदा सदन, ताप्ती सदन एवं चंबल सदन के एमएड व बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

संस्थान के गुरुजनों, निर्णायक मंडल एवं कार्यालयीन स्टाफ ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों के आयोजन की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811