नई दिल्ली । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश का बेहतर समय लाने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करने की जरूरत है। येचुरी ने इसके साथ ही दावा किया कि जब भी कांग्रेस ने वामपंथियों की सलाह को गंभीरता से लिया तो इससे पार्टी और भारत दोनों को फायदा हुआ। प्रणब मुखर्जी की याद में आयोजित एक परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए येचुरी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार के दौरान कांग्रेस और वाम दलों को एक साथ जोड़ने में प्रणब मुखर्जी की भूमिका को याद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रणब मुखर्जी लीगेसी फाउंडेशन की ओर से किया गया। माकपा नेता ने कहा मुखर्जी विरोधाभासों को प्रबंधित करने तथा विपक्ष को एकजुट करने की कला जानते थे। उन्होंने कहा कि आज जब आप संसद और लोकतंत्र को देखते हैं तो आप चाहते हैं कि वह हमें सलाह देने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमारे साथ और रहते। देश की बेहतरी के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करना होगा। साथ मिलकर काम करना मैंने प्रणब (मुखर्जी) से सीखा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.