Let’s travel together.

मोदी की ‘सुपारी’ वाली टिप्पणी पर सिब्बल ने मुकदमा चलाने की मांग की

126

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘सुपारी’ वाली टिप्पणी पर क‎पिल ‎सिब्बल ने मुकदमा चलाने की मांग की है। बयान के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को उनसे उन लोगों के नाम बताने के लिए कहा, जिन्होंने उनकी छवि बिगाड़ने के लिए सुपारी दे रखी है और कहा कि ‘‘हमें उन पर मुकदमा चलाने दें।’’ जानकारी के अनुसार भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने वहां जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘हमारे देश में कुछ लोग हैं, जो 2014 के बाद से ही यह ठानकर बैठे हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से बोला भी है। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे।’’
प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इन लोगों का साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं और कुछ देश के बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं।’’ इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने कहा, ‎कि मोदी जी कृपया हमें इन लोगों, संस्थानों या देशों के नाम बताइए। यह कोई सरकारी रहस्य नहीं हो सकता। हमें उन पर मुकदमा चलाने दीजिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811