Let’s travel together.

परवीन बाबी की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी उर्वशी रौतेला पोस्ट शेयर कर की अनाउंसमेंट

95

 बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि किसी न किसी हस्ती की बायोपिक बनती रहती है। हर कोई किसी न किसी की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आता है। वहीं अब इस लिस्ट में उर्वशी रौतेला का नाम भी शामिल होने जा रहा है। दरअसल उर्वशी अब पर्दे पर इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं। हालांकि पिछले काफी समय से इसकी बात की चर्चा हो रही है। लेकिन अब आखिरकार इस बात की पुष्टि भी हो गई है। उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बायोपिक की अनाउंसमेंट की है।

परवीन बाबी का किरदार निभाएंगी उर्वशी

उर्वशी ने बायोपिक को लेकर प्राउड फील करने वाली बात कही है। बता दें कि उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमे लिखा है कि फिल्म बाय वसीम एस खान। वहीं आगे परवीन बाबी का नाम भी लिखा है और साथ ही दो पैराग्राफ भी है, जिसमें परवीन की पर्सनल लाइफ के साथ साथ उनके फिल्मी करियर के बारे में बताया है।

परवीन की लाइफ के उतार-चढ़ाव पर्दे पर पेश किए जाएंगे। उर्वशी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा ‘बॉलीवुड असफल रहा हैशटैग परवीन बाबी, लेकिन मैं आपको प्राउड फील करवाऊंगी पीबी। ओम नमः शिवाय। वाकई ये नया सफर जादुई है।’

परवीन बाबी का फिल्मी करियर

उर्वशी की इस अनाउंसमेंट के बाद अब फैंस परवीन बाबी की इस बायोपिक के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं परवीन बाबी की बात करें तो उन्होंने 1972 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं उन्होंने 1973 में फिल्म चरित्र से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। परवीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा था। साल 2005 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811