Let’s travel together.

उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’

0 107

सीके पारे रायसेन 

रायसेन जिले के उचित मूल्य दुकान (राशन) विक्रेताओं में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विक्रेताओं का कहना है कि महीनों तक कमीशन का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है और दुकानों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है।

विक्रेताओं ने साफ कहा है कि कमीशन बढ़ाया जाए और उसका नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उनका आरोप है कि चार-चार महीने तक कमीशन नहीं मिलने के कारण दुकान का किराया, बिजली, कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च अपनी जेब से उठाने पड़ रहे हैं।

विक्रेताओं ने बताया कि यदि जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी जिलों के समर्थन से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जरूरत पड़ने पर हड़ताल का रास्ता भी अपनाया जा सकता है। इसके लिए सभी जिलों के विक्रेताओं से एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की गई है।

विक्रेताओं का कहना है कि वे वर्षों से आम जनता तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका मानना है कि समय पर कमीशन मिलना उनका अधिकार है, ताकि वे बिना आर्थिक संकट के अपनी सेवाएं जारी रख सकें।

अब सभी की निगाहें शासन और खाद्य विभाग पर टिकी हैं कि क्या विक्रेताओं की पीड़ा को समझते हुए उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा या फिर यह नाराजगी प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप लेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811