Let’s travel together.

कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे 

114

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान की महाकंगाली का असर अब हर सेक्‍टर में दिखाने लगा है। पाकिस्‍तानी संसद की विमानन मामलों की स्‍टैंडिंग कम‍िटी को सूचना दी गई कि बड़ी संख्‍या में पायलट हाल ही में देश छोड़कर चल गए हैं। दरअसल, इन पायलटों को अपनी सैलरी में भारी कटौती का डर सता रहा है जो ज्‍यादा टैक्‍स के नाम पर कंगाल पाकिस्‍तान सरकार ले सकती है। कंगाल हो चुकी सरकारी व‍िमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के सीईओ अमीर हयात ने बताया कि 15 पायलट हाल ही में देश छोड़कर चले गए हैं।
हयात ने कहा कि पीआईए नए पायलटों की भर्ती करना चाहती है, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही है। कमिटी के चेयरमैन सीनेटर हिदायतुल्‍ला ने कहा कि पायलट बनने के सपना देख रहे लोगों का भविष्‍य संकट में पड़ सकता है। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सांसदों से अपील की कि वे इस टैक्‍स के पूरे मामले को सरकारी नियामक संस्‍था के साथ उठाएं। सीनेट कमिटी को नागरिक विमानन प्राधिकरण ने विदेशी विमानन कंपनियों को हवाई रास्‍ता नहीं देने के कारणों के बारे में बताया गया।
पाकिस्‍तान ने कई विदेशी एयरलाइन कंपनियों के डॉलर रोक रखा है जिससे अब ये कंपनियां पाकिस्‍तानी कस्‍टमर से कह रही हैं कि वे डॉलर में भुगतान करके अपने टिकट खरीदें। सीनेट कमिटी को बताया गया है, कि यात्री वीपीएन का इस्‍तेमाल करके टिकट खरीद रहे हैं। इससे उन्‍हें पाकिस्‍तान में खरीदे जाने वाले टिकट से कम दाम में टिकट मिल जा रहा है। पाकिस्‍तान ने कंगाली दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर टैक्‍स बढ़ा दिया है। यही नहीं कमिटी के मुलाकात में खुलासा हुआ कि पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन के 141 पायलट के लाइसेंस संदिग्‍ध हैं।
इससे पहले खुलासा हुआ था कि पाकिस्‍तान के कई पायलट ने पैसे देकर एयरलाइन पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद कई पायलटों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान पायलटों की फेक डिग्री का भी मुद्दा उठा। पीआईए ने बताया कि कई पायलटों को फर्जी डिग्री के साथ पकड़ा गया है और उन्‍हें बर्खास्‍त किया गया है। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्‍तान की सरकारी एयरलांइस पीआईए को अरबों रुपये का बकाया चुकाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811