Let’s travel together.

इंदौर के सात अस्पतालों का होगा आडिट 

91

 इंदौर । आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों के उपचार में गड़बड़ी करने वाले इंदौर के सात अस्पतालों का योजना में संबद्ध होने के दिन से आडिट किया जाएगा। इसमें उपचारित मरीजों से भी पूछताछ की जाएगी। सभी मरीजों की केस शीट निकालकर पड़ताल की जाएगी।जांच में यह देखा जाएगा कि वास्तव में मरीज उपचार के लिए भर्ती हुआ था या अस्पताल ने फर्जी तरीके से भर्ती दिखाकर दावा राशि ले ली। गड़बड़ी मिली तो वसूली करने के साथ ही एफआइआर समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि योजना का संचालन करने वाले राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इसी माह इंदौर के सात अस्पतालों की जांच की थी, जिसमें कई अनियमितताएं मिली थीं। कुछ अस्पतालों ने भर्ती के लिए जितने मरीजों का पंजीयन पोर्टल पर दिखाया था, उतने मरीज नहीं मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अस्पतालों की बकाया दावा राशि भी रोक दी गई है।राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने जिन सात अस्पतालों की जांच की है, उनमें अभी सिर्फ इंडेक्स मेडिकल कालेज की आयुष्मान भारत योजना से संबद्धता निलंबित की गई है। बाकी अस्पतालों से जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद इन अस्पतालों की संबद्धता निलंबित या समाप्त करने का निर्णय हो सकता है। गड़बड़ी से जितनी कमाई की गई है, उसका तीन से पांच गुना तक अर्थदंड लगाया जाएगा। सूत्रों की माने तो आयुष्मान भारत योजना के काल सेंटर के माध्यम से मरीजों से पूछताछ होगी।  मरीज की जो बीमारी केस शीट में बताई गई है उसके लिए भर्ती करने की जरूरत थी या नहीं। बिल बढ़ाने के लिए मरीज को बेवजह गहन चिकित्सा इकाई में तो नहीं रखा गया। भर्ती के दौरान जो फोटो पोर्टल पर अपलोड किया गया, वह ओपीडी या किसी शिविर का तो नहीं है, आदि बिंदुओं की जांच कराई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811