मुख्यमंत्री श्री चौहान 23 मार्च को भोपाल में यूथ महापंचायत में शुभम को
करेंगे सम्मानित
रायसेन। रायसेन जिले के तामोट निवासी श्री शुभम चौहान का प्रथम स्वामी विवेकानंद
राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 23 मार्च को भोपाल में यूथ महापंचायत में श्री शुभमचौहान को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी द्वारा श्री शुभम चौहान को प्रथम राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौहान का चयन राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया है। जिला स्तर पर कलेक्टर श्री
दुबे की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री शहवाल की उपाध्यक्षता में गठित समिति ने राज्य सरकार को श्री चौहान की अनुषंसा की गई थी।