Let’s travel together.

लूटपाट व वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, सामान भी बरामद

108

पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए लूटपाट व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 17 मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, एक पिठू बैग और लोहे का दात बरामद हुआ। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके शुक्रवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

वारदात को अंजाम देते समय किया गिरफ्तार

पुलिस की सीआईए-3 टीम ने दात के बल पर राहगीरों को डरा धमका कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17 मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट स्पलेंडर मोटरसाइकिल, एक पिठू बैग और लोहे का दात बरामद हुआ। उनके खिलाफ थाना सलेम टाबरी में केस दर्ज किया गया।

एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरू बंदा निवासी लव कुमार तथा न्यू कुंदन पुरी निवासी मोहम्मद वसीम के रूप में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जस्सियां रोड स्थित रेलवे पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वो दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे।

चाेरी का बाइक बेचने की फिराक में था चोर

चाेरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में निकले चोर को थाना सराभा नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरीशुदा स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी10ईई 0173 बरामद हुआ। एएसआई उमेश कुमार ने बताया कि उसकी पहचान जगराओं के थाना हठूर के अंर्तगत आते गांव रसूलपुर निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वेरका मिल्क प्लांट के बाहर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे तब काबू किया, जब वो शहर की और जा रहा था।

पार्क के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि उनकी पहचान जैन कालोनी गली नंबर 5 निवासी राम राजा तथा इंदिरा कालोनी की गली नंबर 5 निवासी प्रियांशु के रूप में हुई।

पुलिस ने सुभाष नगर निवासी अमित सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 15 मार्च को उसने अपना स्पलेंडर मोटरसाइकिल रोज गार्डन की पार्किंग में खड़ा किया था। जहां से किसी ने उसे चोरी कर ली। पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करके बाइक बरामद कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811