Let’s travel together.

एमपी बोर्ड… नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होना मुश्किल

80

भोपाल । 9वीं और 11वीं की परीक्षा 20 मार्च से शुरू होना थी। परीक्षा के 5 दिन पहले टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब 10 दिन बाद यह परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसके के कारण 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में विलंब होना तय है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। इससे पहले आठवीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होंगी, जो 1 सप्ताह तक जारी रहेगी। मप्र लोक शिक्षण संचनालय भोपाल की ओर से 9वीं-11वीं के बच्चों की परीक्षा 20 मार्च से शुरू करने का टाइम टेबल जारी किया गया था। परीक्षा से 5 दिन पहले अचानक टाइम टेबल में बदलाव किया गया। अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल की ओर से जारी संशोधित टाइम टेबल में 11वीं की परीक्षा 31 मार्च से 16 अप्रैल के बीच कराई जाएगी, वही नौवीं की परीक्षा 1 अप्रैल से 13 अप्रैल के मध्य कराई जाने का संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 25 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। इंदौर जिले में 9वीं और 11वीं के तकरीबन पचास हजार छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। स्कूल प्राचार्यों द्वारा अब छात्रों को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा की तारीख में बदलाव की सूचना दी जा रही है।

इस कारण आगे बढ़ानी पड़ी परीक्षा
10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का मूल्यांकन भी इस बार 20 मार्च से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही 25 मार्च से पांचवी-आठवीं की परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस कारण शिक्षकों और परीक्षा केंद्रों में दिक्कत ना हो, इसके लिए 9वीं-11वीं की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है और परीक्षा आगे बढ़ाई गई है। अधिकारी अगर समय पर सही-सही परीक्षाओं का बारीकियों पर ध्यान केंद्रित करते तो संशोधित टाइम टेबल जारी करने की आवश्यकता नहीं होती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811