Let’s travel together.

प्रधानमंत्री सड़क पर बनाया प्रधानमंत्री आवास,NH12 से नही जुड़ी सड़क, बार्डवासी परेशान

0 855

उदयपुरा रायसेन से राजेश रजक

रायसेन जिले के उदयपुरा के वार्ड 5 के निवासियों का आम रास्ता जोकि सीमेंट रेट है और नेशनल हाईवे पर जोड़ता है वही एनएच से जोड़ने वाले जोड़ पर ही एक प्रधानमंत्री आवास बनाकर एवं उसी के द्वारा निर्माण कर आम रास्ते को बंद कर दिया गया है रास्ता बंद होने से वाहन एवं पैदल यात्री नहीं निकल पा रहे हैं वार्ड वासियों ने नगर परिषद तहसीलदार से लगाकर जिला कलेक्टर और कमिश्नर भोपाल सहित पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री को भी दिया आवेदन लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका खामियाजा वार्ड वासी भुगत रहे हैं।

हाई कोर्ट द्वारा सरकारी भूमि (गोहे)को निकालने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को आदेशित किया गया है वही एक और रायसेन जिले के उदयपुरा में नेशनल हाईवे 12 के नजदीक सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है एवं कृषि भूमि पर नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है हैं जिसके कारण प्रधानमंत्री सड़क को प्रधानमंत्री आवास के द्वारा निर्माण कराकर बंद कर दिया है जिससे उदयपुरा के वार्ड क्रमांक पांच के निवासियों को नेशनल हाईवे तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण वार्ड वासियों ने 29-11 -2021 को कलेक्टर रायसेन के नाम तहसीलदार उदयपुरा को आवेदन दिया था कार्रवाई नहीं होने पर पुणे 7 -12- 2021 को कलेक्टर रायसेन को जनसुनवाई के द्वारा आवेदन दिया गया । और 7-12- 2021 को कमिश्नर भोपाल को जनसुनवाई द्वारा आवेदन दिया गया जिससे कमिश्नर भोपाल ने जिला कलेक्टर रायसेन को कार्रवाई के लिए लिखा उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर 8-2-2022 को जनसुनवाई में कलेक्टर रायसेन को पुनः आवेदन दिया गया और 15-2-2022 को कमिश्नर भोपाल को पुनः आवेदन वार्ड वासियों द्वारा दिया गया लेकिन आज दिनांक कोई कार्रवाई नहीं की गई है । वही वार्ड वासियों द्वारा आवेदन पर आवेदन दिए जा रहे हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कोई भी प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं ।

– प्रधानमंत्री सड़क पर प्रधानमंत्री आवास बनाकर वार्ड वासियों को नेशनल हाईवे 12 तक पहुंचने में परेशानी हो रही है । इस संबंध में जब मीडिया द्वारा कलेक्टर रायसेन से बात की गई तो उनके द्वारा कार्रवाई के लिए जिला सीईओ एवं एसडीएम बरेली को आदेशित किया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर कारवाई की जाए जिससे कि वार्ड वासियों को प्रधानमंत्री सड़क के द्वारा नेशनल हाईवे 12 तक पहुंचने में आसानी हो सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811