Let’s travel together.

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

0 184

खेल में अनुशासन व लगन बहुत जरूरी है- प्रहलाद भारती
– गाजीगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गाजीगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि में खेल में अनुशासन व लगन बहुत जरूरी है। यही दो गुण अच्छे खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। गाजीगढ़ में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जय मां क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने भी गेंद व बल्ले से हाथ अजमाए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

शुभांरभ के अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी पुरुषोत्तम धाकड़, धर्मा खटीक, भरत धाकड़ , रमन शर्मा , देवेन्द्र लखेरा आदि द्वारा राज्यमंत्री प्रहलाद भारती का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रथम मैच नयागंव एवं शिवपुरी के बीच टॉस कराया जिसमें शिवपुरी टीम ने बल्लेबाजी का चयन किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । इस अवसर पर नरोत्तम रावत, दिनेश, विपिन चकराना, राजू धाकड़ भी उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811