Let’s travel together.

रक्षाबंधन अवसर पर महिला अतिथि विद्वानों ने संभाला मोर्चा

0 211

हजारों राखियाँ भेज मंत्री मुख्यमंत्री से लगाइ भविष्य सुरक्षा की गुहार

भोपाल।प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा करने वाली महिला अतिथि विद्वानों ने पुरे प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर एक बड़ी मुहिम चलाई है।सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव एवं विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार को लगभग हजारों रखियाँ स्पीड पोस्ट की गई है।इसी कड़ी में हजारों मेल भी मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को किया गया है महिला अतिथि विद्वानों के द्वारा।जैसा की विदित हो प्रदेश में पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से अतिथि विद्वान सेवा कर रहें है रोज उनको फालेन आउट होने का डर सताता रहता है।

महिलाओं ने कहा राम सीता ज़ी का बनवास 14 वर्ष में ख़त्म हुआ हमारा तो 25 वर्षों से जारी

महिला अतिथि विद्वान महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सपना श्रीवास्तव भोपाल ने कहा की भगवान सीताराम ज़ी का बनवास 14 वर्ष में समाप्त हो गया था लेकिन आज़ हम अतिथि विद्वानों का बनवास ख़त्म होने का नाम नहीं लें रहा है।डॉ श्रीवास्तव ने बताया की 25 वर्षों से स्थाई समायोजन फिक्स वेतन के लिए विनती कर रहें है जबकि मुख्यमंत्री ज़ी, मंत्री ज़ी की घोषणा भी थी लेकिन आज़ तक पूरा नहीं हुआ।रक्षाबंधन में हजारों महिलाओं ने राखी भेजी है उसकी लाज रखें हमारे भाई मुख्यमंत्री ज़ी,मंत्री ज़ी।

राखी के साथ पत्र में लिखा भैया राखी की लाज बचाना,फालेन आउट एवं अतिथि नाम से मुक्ती देना

महिला अतिथि विद्वान डॉ लक्ष्यरी दास महासचिव ने बताया की राखी के साथ चिट्ठी में लिखा है की मोहन और परमार भईया राखी की लाज निभाना अपमान सूचक शब्द फालेन आउट से निजात दिलाना एवं शोषण का प्रतीक अतिथि नाम से मुक्ती देना।ऐसे ही लगभग सभी पत्रों में मार्मिक अपील की गई है साथ ही द्रोपदी और कृष्ण के संबंधो का भी उल्लेख किया गया है।डॉ दास ने बताया की हरियाणा सरकार से ज्यादा बेहतर नीती मध्य प्रदेश सरकार बनाए विद्वानों के लिए।

इनका कहना हे 
हम सभी महिला अतिथि विद्वानों ने माननीय मुख्यमंत्री ज़ी एवं उच्च शिक्षा मंत्री ज़ी को हजारों की संख्या में राखी भेजी है एवं अनुरोध किया है की आप हमारे भैया है इस राखी की लाज बचाते हुए प्रदेश की उच्च शिक्षित अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करें एवं भईया स्थाई/समायोजन/फिक्स मासिक वेतन का आदेश जारी करें।
डॉ नीमा सिंह,जबलपुर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811