Let’s travel together.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- महू की घटना पर संवेदनशील मामला, कांग्रेस न करे राजनीति

111

उज्जैन ।  मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की मां के निधन पर उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। गृहमंत्री मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि महू की घटना संवेदनशील मामला है, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए। उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में हुई धांधली को लेकर कहा कि इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कल तक मिल जाएगी जांच रिपोर्ट

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भैरवगढ़ जेल गबन मामले में कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि कल तक मुझे इस मामले की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, चाहे वो अंदर का हो या बाहर का। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनहित के मुद्दे नहीं उठाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811