Let’s travel together.

महा शिवरात्री के दिन भारत नगर कालोनी की चोरी का रायसेन कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश

0 131

 

रायसेन। महाशिवरात्री को नगर रायसेन के भारत नगर कालोनी मे दिन के समय फरियादी भगवानदास चिड़ार के घर से अज्ञात चोर द्वारा सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये की चोरी की घटना होने पर पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शहवाल द्वारा दिन के समय चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये अपने कुशल निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना व एसडीओपी रायसेन श्रीमती अनीता प्रभा शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन- जगदीश सिंह सिददु के नेतृत्व मे अज्ञात आरोपी व माल मशरुका की तलास व पतारसी हेतु सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चोरसिया, प्र. आर. 22 अमित राजपूत, आर. 23 संजीव धाकड़ की टीम गठित की गई ।

आरोपियों की तलास व पतारसी के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली जानकारी पर घटना मे प्रयुक्त वाहन व संदेही गुप्ताजी पारदी पिता कोयल पारदी उम्र 32 साल निवासी महानीम चोरहा थाना शमसाबाद जिला विदिशा की तलास की गई तथा उसके मिलने पर  पूछताछ करने पर उसाने महाशिवरात्री के दिन भारत नगर रायसेन मे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये की चोरी करना स्वीकार किया आरोपी को पुलिस रिमांड मे लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उससे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये कुल कीमती करीवन 2.50 लाख व घटना मे प्रयुक्त मारुती सुजुकी ए-स्टार कार जप्त किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी व मशरुका बरामदगी करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह सिददु, उनि वीरेंद्र सेन,सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चोरसिया, सउनि मनोज मेहरा, प्र. आर. अमितराजपूत,आर.संजीव धाकड़ की मुख्य भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811