Let’s travel together.

किसान सम्मान निधि हितग्राहियों के सत्यापन हेतु गांव गांव जा रहे हैं अधिकारी

0 463

19 फरवरी तक लिए जा रहे हैं दावे आपत्ति

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आने वाले किसानों का गांव गांव जाकर सत्यापन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत ढकना चपना के ग्राम आमखेड़ा, बिलोरी, पिपलिया खुर्द, ढकना चपना गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के सत्यापन हेतु सोशल ऑडिट किया गया।

जिसमें नीलू श्रीवास्तव नोडल अधिकारी पटवारी हल्का ,ग्राम पंचायत ढकना के सचिव मुकेश कुमार बौद्ध, सह सचिव सुनील चिडार सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। पंचायत सचिव मुकेश कुमार बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी तक किसान सम्मान निधि के दावे आपत्ति लिए जा रहे हैं। जिसमें जिन किसानों की मृत्यु हो गई हैं उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं। और नए किसानों के नाम जोड़ने के लिए किसानों से खसरा, बही, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व समग्र आईडी दस्तावेज लेकर नाम जोड़े भी जा रहै हैं। गौरतलब है कि किसानों को दस हज़ार रुपए प्रति वर्ष तीन किस्तों में दिए जाते हैं। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में छे हज़ार रुपए व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में चार हज़ार रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811