Let’s travel together.

आष्टा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कई चोरियों का किया खुलासा,लाखों रुपए का सामान जब्त

0 161

आष्टा नगर मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरो से एक देशी कट्टा , एक जिन्दा कारतूस के साथ , चार लाख रुपये से अधिक का सामान जप्त

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर जिले की आष्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है आष्टा पुलिस ने नगर में हुई कई चोरियों का खुलासा किया इस दौरान आष्टा पुलिस ने चोरों के पास से लाखों रुपए का सामान भी जप्त किया है।जानकारी अनुसार नगर में कई जगह चोरी की घटना को दिया जा रहा था।


वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा नगर में हो रही चोरीयो पर अंकुश लगाने व चोरो की धडपकड के लिये पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी,उप पुलिस अधीक्षक समीर यादव,अनुविभागीय अधिकारी मोहन सारवान के निर्देश पर टीम गठित की गई जिसमे थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ,उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा,उपनिरीक्षक चुन्नी लाल रायकवाल,उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव,उपनिरीक्षक शिवलाल वर्मा को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति मालवीय नगर आष्टा मे किराये के मकान मे रहे है जो दिन मे सुनो घरो को देखकर रात मे उन घरो मे चोरीयो को अंजाम देते हैं ।

आष्टा थाना टीआई अनिल यादव ने बताया कि मुखवीर सुचना पर उनि चन्द्रशेखर डिगा व पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपीयो को पकड़ा है। इस दौरान पुछताछ में दोनों आरोपियों ने नगर में विभिन्न स्थानों पर कुल साथ स्थानों पर चोरी करना कबूल किया।
जिनके पास से सोने चांदी के आभूषण सहित देशी कट्टा,जिंदा कारतूस के साथ कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया।आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहा से न्यायालय ने दोनो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811