Let’s travel together.

ट्रेन के इंजन पर मृत मिला तेंदुआ, हाई टेंशन तार से मौत की आशंका

0 130

 

– चंद्रपुर ट्रेन के इंजन पर मृत मिला तेंदुआ 

तारकेश्वर शर्मा की रिपोर्ट

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घुग्गस शहर में रेलवे के कोयला स्थल पर खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन पर एक मरा हुआ तेंदुआ मिला। मालगाड़ी के इंजन पर तेंदुआ मरा हुआ पाकर हर कोई हैरान है क्योंकि यह रिहायशी इलाका है. इसलिए हर कोई यही सोच रहा है कि तेंदुआ यहां कैसे आ गया।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब मालगाड़ी जंगल से गुजर रही थी, उसी समय तेंदुआ ट्रेन पर चढ़ गया होगा। तभी सिर के तार पर लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तेंदुआ को करंट लग जाता और उसकी मौत हो जाती।

जानकारी के अनुसार  जब मालगाड़ी कोयला स्थल पर पहुंची तो लोको पायलट ने इंजन पर तेंदुए को मृत पड़ा देखा. लोको पायलट की सूचना पर रेलवे व वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई में जुट गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811