Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री ने किया दौरा, गुना व अशोकनगर जिलाध्यक्षों की घोषणा

0 448

– प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल द्वारा समाज की संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने ग्वालियर संभाग में समाज की गतिविधियां बढ़ाने व संगठन को ओर सक्रिय करने के लिए गतिविधियां बढ़ाई हैं। इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन में प्रदेश महामंत्री बनने और संभाग प्रभारी अशोकनगर गुना बनने के बाद पहली बार संगठन विस्तार की दृष्टि से गुना और अशोकनगर का दौरा किया। इस दौरान गुना में राजेश अग्रवाल को और अशोकनगर में हरीश बल्ला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुना व अशोकनगर दौरे के दौरान वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने समाज बंधुओं से मुलाकात की और समाज की गतिविधियां को और बढ़ाने व एकता पर बल दया। इस दौरान साथ में संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन खतौरा और राजकुमार प्रिंस, महेश गर्ग प्रदेश पदाधिकारी साथ में रहे। इन बैठकों के दौरान समाज के बंधुओं में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811