Let’s travel together.

कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण 

0 153

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज, मुड़िया खेड़ा और सलामतपुर में निरीक्षण करने आए दल की टीम ने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था देखी। टीम में शिवरानी पिल्लई, गीता गौतम, रिंसी रेवेंसी जॉर्ज ने मरीजों की जांच, दवा काउंटर और वार्ड के इंतजाम परखे। कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी देखी। इमरजेंसी में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी व्यवस्था संबंधी जानकारी ली गई। इस दौरान अस्पताल में पदस्थ सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के बारे में पूछा और उन्हें बेहतर सफाई करने के तरीके बताए। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों से सफाई के बारे में पूछा कि आप लोग अस्पताल की दिन में कितने बार सफाई करते हो और सफाई करने के तरीके के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मियों को बेहतर तरीके से सफाई करने के बारे में बताया। खासतौर पर अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निपटारे आदि की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण पर शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं का पालन कितना किया जा रहा है इस पर अस्पताल को नम्बर एवं रैंकिंग दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ ड्रेस में नजर आया साथ ही अस्पताल के सामने बने गार्डन को भी निरीक्षण के दल ने देखा। इस मौके पर दीवानगंज डॉक्टर पलक पटेरिया, महेश साहू ,रिया साहू, कमला अहिरवार,काशीराम मुकेश सिकरी,संतोष खरे, मुकेश अहिरवार, आदित्य खरे सहित दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र, मुड़िया खेड़ा स्वास्थ्य केंद्र और सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811