Let’s travel together.

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में टाइगर छोड़े जाने से पहले दिखा तेंदुआ

0 133

 

– राहगीरों ने बनाया वीडियो

– 10 मार्च को माधव नेशनल पार्क में तीन टाइगर छोड़े जाने की प्लानिंग है, इसके लिए सीएम और केंद्रीय मंत्री का बना कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से लगे धोलागढ़ मगरोनी रोड डोंगरी खदान के पास मार्ग पर राहगीरों को तेंदुआ दिखा है। तेंदुआ देखे जाने के बाद स्थानीय राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में तेंदुए हैं

माधव नेशनल पार्क में 10 मार्च को टाइगर छोड़े जाने की योजना है इसको लेकर के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी आ रहे हैं। 10 मार्च को शिवपुरी में टाइगर छोड़े जाने हैं। नेशनल पार्क के बलारपुर क्षेत्र में टाइगर रखे जाने के लिए 3 बाड़े बनाए गए हैं जिसमें 3 टाइगर छोड़े जाएंगे। माधव नेशनल पार्क के जंगल एरिया में बनाए गए इस बाड़े में एक नर टाइगर और दो मादा टाइगर छोड़ जाने की प्लानिंग है।

3 टाइगरों को माधव नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा-

माधव नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि 27 साल बाद माधव नेशनल पार्क टाइगरों की बसाहट फिर शुरू होने जा रही है। 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्कों के 3 टाइगरों को माधव नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के चूरना रेंज के जंगल से बाघ को ले जाया जा रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व से माधव नेशनल पार्क भेजे जाने वाले बाघ को 6 महीने पहले ही भोपाल से लाया गया था। मप्र की राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में बाघ ने 4 गायों का शिकार किया था।

नेशनल पार्क में बाड़ा तैयार-

शिवपुरी में 10 मार्च को माधव नेशनल पार्क के बलारपुर जंगल के पास में यहां पर टाइगर छोड़े जाने के लिए बाड़ा बनाया गया है। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि यहां पर आएंगे। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना नेशनल पार्क से एक एक टाइगर को माधव नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। इन तीन टाइगर में से दो फीमेल और एक मेल है। यहां 1996 में आखिरी बार टाइगर देखा गया था और इसके बाद से माधव नेशनल पार्क में बाघ नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811