Let’s travel together.

रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का किया स्वागत

0 389

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर में बुधवार को रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सलामतपुर भाजपा नेता राकेश शर्मा के भवन पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सांची मंडल अध्यक्ष टीकाराम पाल व संतोष मीणा का हार फूलों से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजेश लोधी, प्रवेश मालवीय, किशन मीणा, रूप सिंह राजपूत, नीतेश जैन, प्रदीप यादव, अंकित विश्वकर्मा, मकसूद मंसूरी सहित बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सांची मण्डल अध्यक्ष टीकाराम पाल व संतोष मीणा किसान मोर्चा ने संत रविदास जी के चित्र को तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और कार्यक्रम में मौजूद अन्य सभी लोगों ने भी संत रविदास जी के चित्र पर तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं दोनों मंडल अध्यलों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811