Let’s travel together.

नागदा गैस कांड: पूरे शहर में दहशत, धुआं ही धुआं

0 297

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में ग्रेसिम इंडस्ट्री से बड़ी मात्रा में ओलियम गैस का रिसाव हो गया। पूरे शहर में धुएं के बादल छाए हुए हैं। भोपाल गैस कांड के कारण लोगों में दहशत है। प्रशासन ने घोषणा की है कि गैस का रिसाव रोक दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ग्रेसिम  उद्योग के Cs2 विभाग से शाम 4:00 बजे ओलियम गैस का रिसाव होने से पूरे शहर में गैस का धुआं ही धुआं फैल गया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार धुआं इतना ज्यादा था कि आमने-सामने के व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे थे। हर कोई व्यक्ति एक दूसरे को फोन लगाकर गैस के मामले में जानकारी ले रहे थे। उद्योग अधिकारी के अनुसार गैस रिसाव को रोक दिया गया है।

नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे प्लांट के ओलियम इवेपोरेटर के मेंटनेंस के दौरान वॉल फट गया। इस इवेपोरेटर का मेंटनेंस शनिवार से किया जा रहा है। बुधवार को ड्रेन वॉल्व की सफाई करते वक्त वॉल्व फट गया। इससे 45 मिनट तक गैस रिसाव होता रहा। इसके बाद इसे नियंत्रित कर लिया गया।
नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि सल्फर ट्राय ऑक्साइड गैस बादलों की तरह फैल जाती है, इस वजह से इसे कंट्रोल करने में 45 मिनट का वक्त लग गया। इससे सल्फर ट्राय ऑक्साइड का रिसाव शुरू हो गया। वॉल दो इंच का होने से अधिक प्रेशर से गैस का रिसाव हुआ। गैस निकलते देख फैक्ट्री और शहर में हड़कंप मच गया। नागदा शहर में लोग घरो में दुबक गए। जो लोग बाहर थे वो मास्क और मुँह पर कपड़े बांधकर निकले। फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी खामियां इसमें उजागर हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811