Let’s travel together.

कलेक्टर ने डिजिटल साक्षरता का किया उद्घाटन

0 649

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची  के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर गेल गैस प्रबंधक भी उपस्थित रहे । तथा नायब तहसीलदार नियति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । इस मौके पर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय प्राचार्य से जानकारी ली ।
जानकारी के अनुसार आज नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर अरविंद दुबे ने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा कार्यक्रम के उद्घाटन के पूर्व कलेक्टर श्री दुबे ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए । यहां वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया कार्यक्रम में गेलगेस लिमिटेड डीजीएम श्री श्रीवास्तव प्रबंधक श्री विकास प्राचार्य गौरीशंकर अहिरवार उपस्थित थे । साक्षारता उद्घाटन उपरांत कलेक्टर श्री दुबे ने वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया । इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी स्कूली छात्र छात्राओं को डिजिटल साक्षरता से रूबरू कराते हुए इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया तथा कक्षा में बच्चों से रूबरू हुए एवं उनसे चर्चा की । इस कार्यक्रम में सभी स्कूली छात्र छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था प्राचार्य श्री अहिरवार ने डिजिटल साक्षरता की सभी को बधाई दी । वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने कहा वैक्सीनेशन से कोई छूटना नहीं चाहिए आवश्यक रूप से वैक्सीन लगवाया जाये साथ ही उन्होंने सभी 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय/शिक्षक दिवस विशेष :: शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियां गढ़ते हैं     |     मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811