Let’s travel together.

आम आदमी पार्टी ने सिलवानी में दी दस्तक, क्या तीसरे विकल्प का करेगी काम

0 102

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से अर्पित श्रीवास्तव ने सीधी घोषणा की कि पार्टी चुनाव में किसी से पीछे नहीं रहेगी।

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी। सिलवानी नगर मैं साहू धर्मशाला मैं आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम हुआ और पूरे जिले से कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन की लहर आने वाली है पहले गुजरात इसके बाद मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से अर्पित श्रीवास्तव ने सीधी घोषणा की कि पार्टी चुनाव में किसी से पीछे नहीं रहेगी।


मध्यप्रदेश में जिस तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला है वह हिंदुस्तान में कहीं नहीं मध्य प्रदेश की सरकार लाखों स्कूल बंद कर रही है और शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं है वहीं दिल्ली की सरकार सरकारी स्कूल खोलने की बात कर रही है इस तरह से इस तरह से सभी वक्ताओं ने अपनी बात को रखा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां अन्य पार्टी के नेता जो कि बहुत ही गरीब परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करते थे लेकिन सत्ता के बाद वह लाखों करोड़ों रुपए की गाड़ियां एवं बड़े-बड़े मकानों में रह रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि गरीबों का पैसा कहां पहुंच रहा हैं । बड़े व्यापक रूप पर भ्रष्टाचार चल रहा है कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि जिनके पास मोटरसाइकिल नहीं थी वह लाखों की चमचमाती चार पहिया वाहनों में घूम रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक खोटे सिक्के के दो पहलू हैं चाहे इधर पलट लो चाहे उधर पलट लो। हम जो सामान खरीद रहे हैं उसका टैक्स दे रहे हैं उसी टैक्स लेकर के आम आदमी पार्टी दिल्ली में काम कर रही है और पंजाब में काम कर रही है वही भा जा पा उसी टैक्स से अपने कार्यकर्ताओं का पेट भर रही है और चुनाव में उपयोग कर रही है विधायक खरीदने का काम कर रही है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इस समय पार्टी के तमाम नेताओं के ऊपर ईडी के छापे और केस बना बना कर के जेल भेजने का काम कर रही है।
वक्ताओं में अर्पित श्रीवास्तव, बसंत शर्मा, ओम देव पटेल, संघर्ष शर्मा, शिवराज राजपूत, श्री राम सेन, नेतराम कौरव, नीलेश साहू आदि लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का स्वागत किया इसके बाद वॉलिंटियर मेपिंग कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811