Let’s travel together.

विधायक ने किया 23 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0 343

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मंगलबार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उन्होंने क्षेत्र को 23 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनेली में तालाब सौंदरीकरण और साहू समाज सामुदायिक के लगभग 23 लाख रूपए विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया ।


विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा आज इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मिले बताया जिसमें विधायक ने समस्याओं को सुना और सभी को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आपके क्षेत्र में सभी प्रकार की जरूरत के अनुसार कार्य किए जाएंगे आज कार्यक्रम के समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।


आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, जनपद पंचायत सदस्य राजेश वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच मनटोरा साहू, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश बघेल, धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा,साहिल खान, बालमुकुंद निषाद, कौशल निषाद, कमली निषाद, अरविंद गजेंद्र,राजेश श्रीवास, मुन्ना निषाद, सहित ग्राम पंचायत के पंच एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811