Let’s travel together.

ईरान की चेतावनी से सदमे में अमेरिका, सता रहा हमले का डर

0 116

सीरिया की राजधानी दमिश्क में मौजूद ईरानी दूतावास पर हुए ‘इजराइली हमले’ के बाद अमेरिका और इजराइल को ईरान के जवाबी हमले का डर सता रहा है. ईरानी दूतावास पर हुए हमले में करीब 13 लोगों की मौत हुई थी. जिसमें जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी भी शामिल थे, जो ईरानी कुद्स फोर्स के एक वरिष्ठ नेता थे. इस हमले के बाद ईरान ने बदला लेने का ऐलान किया है. लेबनानी न्यूज आउटलेट अल-मायदीन के मुताबिक अमेरिका ने हमले के जवाब में ईरान से अपनी प्रॉपर्टी को निशाना न बनाने की अपील की है.

बता दें क्षेत्र में अमेरिका के कई बेस और दूसरे एसिट मौजूद हैं. गाजा जंग में इजराइल का बिना शर्त साथ देने की वजह से अमेरिका को डर है कि कहीं हमलों के जवाब में ईरान उसके बेस को निशाना न बनाए. ईरानी प्रेसीडेंसी ऑफिस से जुड़े मोहम्मद जमशीदी ने खुलासा किया कि तेहरान ने अमेरिका को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के जाल में न फंसने की चेतावनी दी है, अगर अमेरिका ऐसा करता रहा तो इसका खामयाजा वाशिंगटन को भुगताना पड़ सकता है.

अमेरिका को ईरान की चेतावनी

सीरिया में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के बाद ईरान ने अमेरिका के टॉप अधिकारियों को लिखित संदेश भेजकर चेतावनी दी है. जिसके बारे में जानकारी देते हुए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम के सहायक जमशीदी ने एक्स पर लिखा, दूतावास पर हुए हमले के जवाब से पहले एक लिखित संदेश में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने अमेरिकी को नेतन्याहू के जाल में न फंसने की चेतावनी दी है. हमने US से कहा कि वे इस मामले से दूर रहें ताकि आपको नुकसान न हो. उन्होंने आगे ये भी बताया है कि जवाब में अमेरिका ने ईरान से अमेरिकी सुविधाओं को निशाना न बनाने की अपील की है.

अमेरिका ने झाड़ा अपना पल्ला

अल-मायदीन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का दावा कि वह ईरानी दूतावास पर हुए हमले में शामिल नहीं था. अमेरिका को इजराइल के युद्ध अपराधों में साथ देने के बाद इजराइल पर जवाबी कार्रवाई की वजह से अपनी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है. क्योंकि जंग के बाद से इराक, सीरिया और लाल सागर में अमेरिकी संपत्ती को निशाना बनाया जा चुका है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811