पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम, अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
थाना सतलापुर क्षेत्र में हुए विवेक शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी नाकाम रही। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जबकि एक आरोपी फरार है!जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 दिसंबर 2025 को थाना सतलापुर में विवेक शर्मा (उम्र 39 वर्ष) निवासी वर्तमान में कालिका नगर, नर्मदापुरम की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेक शर्मा 26 दिसंबर लोरका पिपलिया स्थित एक फार्म हाउस पर दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था! जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस को रातापानी जंगल क्षेत्र में विवेक शर्मा का मोबाइल फोन संदिग्ध अवस्था में मिला!जिससे मामला गंभीर हो गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी एवं थाना सतलापुर, थाना मंडीदीप की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तथा सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।
जांच में सामने आया कि विवेक शर्मा की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी। आरोपियों ने पहले उसे पार्टी के बहाने बुलाया! फिर गोली मारकर हत्या कर दी और शव को अलग-अलग स्थानों पर छिपाने की कोशिश की। पूछताछ में मुख्य आरोपी बंटी फौजी उर्फ अमित जाट ने हत्या की बात स्वीकार की। हत्या में देशी पिस्टल का उपयोग किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
बंटी फौजी उर्फ अमित जाट, राहुल साहू,नीरज सेन,रवि अवस्थी,गोलू लोधी उर्फ अर्जुन,गुमनाम सिंह उर्फ बबल यादव,जबकि नीरज मीणा फरार है! जिसकी तलाश जारी है।
जब्त सामग्री पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन, देशी पिस्टल/कट्टा, मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त किए हैं।
पुलिस टीम को इनाम
अंधे कत्ल का त्वरित एवं सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 10,000/- रूपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।