Let’s travel together.

इंदौर में नर्सिंग अफसर को ट्रक ने रौंदा, एक माह पहले हुई थी शादी

33

 इंदौर ।   इंदौर में सड़क हादसे में एक नर्सिंग अफसर की मौत हो गई। उसकी शादी एक माह पहले ही हुई थी। हादसे में पति भी घायल हो गया। भंवरकुआं थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार, नर्सिंग अफसर अनुश्री शनिवार सुबह पति के साथ गाड़ी पर जा रही थीं। बायपास पर तीन इमली चौराहे के पास उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक अनुश्री को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में अनुश्री के पति भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उधर, अनुश्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अनुश्री के पति भी रीवा में नर्सिंग अफसर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |     नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811