बेंगलुरू । बेंगलुरू के मरियप्पनपल्या में शुक्रवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से पांच बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक चार लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि यह घटना इसकारण हुई क्योंकि परिवार के लोग खाना बनाने के बाद गैस चूल्हा बंद करना भूल गए थे। सुबह जब वे रसोई में खाना बनाने पहुंचे तब गैस फट गई। अजमल (46), नजीम (42), रियान (14), अदनान (12), फैयाज (10), मेहरुन्निसा (11), अजान (5), जैनब (8), आमिर खान (52), शबानाज (18) नसीमा (40), सलमा (33) और रेशमा भानु (48) घायल व्यक्ति हैं और उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घर में पारिवारिक समारोह था और विशेष व्यंजन बनाए गए थे। विस्फोट के प्रभाव से मकान में दरारें आ गई हैं। दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस जांच कर रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.