Let’s travel together.

Manjulika बनकर बीच सड़क अजीब तरह से नाचने लगी लड़की, देखने लायक है लोगों का रिएक्शन

0 111

आजकल के युवाओं को सोशल मीडिया पर छाने का ऐसा चस्का लगा है कि पूछिए ही मत. आपने देखा होगा कि रील बनाने के चक्कर में कुछ लोगों ने सड़क, मार्केट यहां तक कि मेट्रो और खचाखच भरी ट्रेनों में भी नाचना शुरू कर दिया है. ताजा मामला असम के गुवाहाटी का है, जहां एक इन्फ्लुएंसर बीच सड़क अजीब हरकत करती हुई नजर आई. लड़की जिस गेटअप में थी, उसे देखकर राह चलते लोग भी उसे घूर-घूर कर देखने लगे.

वायरल हुई क्लिप में लड़की को बीच सड़क ‘मंजूलिका’ बनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है. फिल्म ‘भूल भुलैया’ की इस किरदार के गेटअप में जिसने भी लड़की को देखा, वो दंग रह गया. लड़की की पहचान शिलॉन्ग की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रीति थापा के रूप में हुई है, जिन्होंने खुद को Mega Miss Northeast 2012 भी बताया है. वीडियो में प्रीति को हरी साड़ी में बिखरे बाल और मेकअप से लदे चेहरे के साथ बीच सड़क पर विचित्र तरीके से नृत्य करते हुए देखा जा सकता है.

उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट @preetithapasoss से वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘मंजूलिका को गुवाहाटी में स्पॉट किया गया.’ पोस्ट को भले ही 34 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, लेकिन यूजर्स की राय बंटी हुई है. कुछ यूजर्स ने जहां ट्रैफिक में बाधा डालने के लिए प्रीति की जमकर आलोचना की है, तो कुछ का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग ऊटपटांग हरकतों से बाज नहीं आ रहे. वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को खूब एन्जॉय भी किया है.

यहां देखें, गुवाहाटी में बीच सड़क मंजूलिका बनकर डांस करती लड़की का वीडियो

एक यूजर ने कमेंट किया है, प्रिय मंजूलिका कृपया यातायात के नियमों का पालन करें. वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, आपके कॉन्फिडेंस लेवल की दाद देनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा है, पता नहीं लोग इतनी पागलपंती झेल कैसे लेते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद दिया ज्ञापन     |     संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र के विरोध में हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न,259 हुए चयनित     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का सांची के आमखेड़ा में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत      |     पटेल नगर रहवासी समिति के संचालक निर्वाचित हुए तरुण नायक     |     एईओ के कार्यालय तैयार, पद खाली, 13 साल से नियुक्ति का इंतजार     |     गैरतगंज में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मशक्कत के बाद फोड़ी मटकी     |     अज्ञात कार ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत,ऑटो से उतरते समय हुआ हादसा, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार     |     अतिवृष्टि से प्रभावित सोयाबीन फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण     |     अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811