Let’s travel together.

मुख्‍यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन की अध्‍यक्षता में समीक्षा बैठक 

0 102

 

रामभरोस विश्वकर्मा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला रायसेन की  कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  की अध्‍यक्षता एवं म.प्र.जन अभियान परिषद संभाग समन्‍वयक भोपाल की उपस्थिति में समस्‍त विकासखण्‍ड समन्‍वयकों, समस्‍त नवांकुर संस्‍था एवं समस्‍त मेंटर्स की समीक्षा बैठक रखी गई है। बैठक में  कल्‍याणसिंह राजपूत जिला समन्‍वयक रायसेन द्वारा विभागीय रूपरेखा रखी गई एवं शासन के साथ की जा रही गतिविधियों एवं जन अभियान परिषद की योजनाओं को प्रजेंटेशन के माध्‍यम से बिन्‍दुवार अध्‍यक्ष  एवं समस्‍त नवांकुर संस्‍था, मेंटर्स के प्रस्‍तुतीकरण दिया एवं कार्यों की संरचना बतलाई। म.प्र.जन अभियान परिषद की महत्‍वपूर्ण योजनाओं में प्रस्‍फुटन योजना, नवांकुर योजना, दृष्टि, सृजन, संवाद, समृद्धि, विस्‍तार योजनाओं को बिन्‍दुवार बतलाया एवं विभाग की योजनाओं अंतर्गत किये जाने वाले कार्य- शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, पर्यावरण, नशामुक्ति, कृषि तथा शासन की समय-समय होने वाली गतिविधियों में सहयोग किया। अध्‍यक्ष , मुख्‍यकार्यपालन अधिकारी द्वारा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शासन की योजनाओं में आपकी टीम नवांकुर, मेंटर्स, प्रस्‍फुटन के माध्‍यम से विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण गतिविधियों में सहयोग करावें एवं शासन की अंकुर अभियान योजना, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, गौशाला हेतु भूसा दान में व्‍यवस्‍था कराना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में संभाग समन्‍वयक महोदय द्वारा विभागीय MIS PORTAL की समीक्षा की व पोर्टल के बारे में विस्‍तृत जानकारियॉ दी। बैठक में 90 व्‍यक्ति उपस्थित हुये। अंत में बैठक में जिला समन्‍वयक  द्वारा आभार व्‍यक्‍त कर समाप्‍त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरदारपुर जनपद की बालोदा पंचायत में स्वच्छता परिसर खुद ही अस्वच्छ     |     किसानों की अनोखी दीपावली: खेतों में जलाए न्याय और श्रद्धांजलि के दीप     |     हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811