Let’s travel together.

सांसद डॉ.के.पी.यादव ने ट्रेनों के स्टॉपेज स्वीकृत कराए

0 94

 

– संसदीय क्षेत्र के गुना, शिवपुरी व अशोक नगर जिले को प्राप्त हुए स्टॉपेज

– अशोक नगर,शाढोरा, पिपरई, मावन और बदरवास में विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज हुए स्वीकृत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
विगत कोरोना के बाद से ही लगातार विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर स्थानीय निवासियों की मांग बनी हुई है। जिसको लेकर गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद सांसद डॉ.के.पी.यादव ने प्रयास करते हुए लगभग सभी ट्रेनों के स्टॉपेज व बंद हुई ट्रेनों को पुन: प्रारंभ करवा दिया है तथा क्षेत्र में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अत्याधुनिकता पूर्ण कार्य भी प्रारम्भ हुए हैं। आज सांसद डॉ.के.पी.यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से क्षेत्र वासियों को ट्रेनों के स्टॉपेज संबंधी सूचना पोस्ट की,जिसमें रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों के स्टॉपेज के स्वीकृति पत्र को भी साथ में पोस्ट किया गया है।
सांसद डॉ.के.पी.यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपरई तथा शाढोरा रेलवे स्टेशन पर भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस,मावन स्टेशन पर कोटा- बीना मेमू ट्रेन,अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन तथा बदरवास स्टेशन पर रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टॉपेज रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। सांसद यादव द्वारा बताया गया कि इन स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टॉपेज लगभग एक हफ्ते के अंदर प्रारंभ हो जाएगा। जिससे जनता को आने वाली कठिनाइयों से निजात प्राप्त होगी।
सांसद डॉ.के.पी.यादव ने बताया कि क्षेत्र की जनता की लगातार इन क्षेत्रों में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर मांग बनी हुई थी जिसको मैंने रेल मंत्रालय के समक्ष रखा, जिसे हमारी संवेदनशील सरकार ने प्राथमिकता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की है। सांसद डॉक्टर केपी यादव ने क्षेत्र वासियों की ओर से रेल मंत्री तथा भारत सरकार का आभार प्रकट किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जाखा और खरबई के बीच पुल के नीचे किसान का शव मिला     |     टीटी नगर कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, भोपाल में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक     |     अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811