Let’s travel together.

कुंवरगढ़ कूंरा मे जन्मे प्रतीक जैन सीए बने,कूंरा का नाम किया रोशन

0 130

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवां के कूंरा नगर में जन्मे ओर पले बड़े प्रतीक जैन के सीए बनने से कूरा नगर में हर्ष का माहौल है।
कूंरा नगर के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे स्वर्गीय निर्मल चंद जी मोदी के पोते एवं प्रदीप कुमार जैन-श्रीमती प्रतिभा जैन के सुपुत्र प्रतीक जैन का चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना कूरा नगर के लिए गौरव की बात है
प्रतीक जैन की प्राथमिक कूंरा नगर के स्कूल में हुई इसके बाद उन्होंने रायपुर के होलीक्रॉस स्कूल में बारहवीं तक पढ़ाई की ओर अब उन्होंने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की उनके सीए बनने की खबर सुनते ही उनकी मां ओर पिता की आँखें खुशी से भर आई अपने बच्चे की सफलता पर उन्होंने उसे पढ़ाने वाले गुरुजनों और बच्चे की मेहनत लगन को श्रेय दिया।
जैन समाज ने दी शुभकामनाएं
सीए फाइनल के परिणामों में प्रतीक की सफलता की खबर से जैन समाज में भी खुशी की लहर है सांकरा फाफाडीह मालवीय रोड रायपुर जैन समाज के लोगो ने प्रतीक के सीए बनने पर प्रतीक ओर उनके परिवार को बधाई शुभकामनाएं दी।
सफलता का श्रेय दादा जी व माता पिता को
सी ए बनने के बाद अपनी सफलता का श्रेय प्रतीक जैन ने अपने दादा जी, माता-पिता एवं चाचाओं को दिया प्रतीक ने कहा घर परिवार के इन्हीं बड़ों से प्रेरणा तथा उनके द्वारा जो सोशल मीडिया से दूरी बनाने का सबक सिखाया वही मेरी सफलता का राज है प्रतीक ने बताया कि उन्होंने रिवीजन एवं टेस्ट सीरीज के निरंतर अभ्यास से इस सफलता को हासिल किया। प्रतीक की इस कामयाबी पर परिवारजनों, इष्ट मित्रों एवं समाज के सदस्यों प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए उसे हार्दिक बधाइयां प्रेषित की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811