Let’s travel together.

3200 किलोमीटर का सफर तय कर बनारस से डिब्रूगढ़ पहुंचा गंगा विलास क्रूज

101

वाराणसी । दुनिया के सबसे लक्जरी क्रूज में शुमार एमवी गंगा विलास क्रूज मंगलवार को 3200 किलोमीटर का सफर पूरा कर वाराणसी से डिब्रूगढ़ पहुंचा। भारत और बांग्लादेश की 27 नदियों और 50 पर्यटन स्थलों को जोड़कर 50 दिन में इस क्रूज ने सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा का सफर तय करने का तमगा अपने नाम कर लिया है। बात दें कि भारत में बने इस हाईटेक लक्जरी क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाई थी। इसके पहले 10 जनवरी को इसमें सवार सभी पर्यटकों की बोर्डिंग कराई गई थी।
वाराणसी से शुरू होकर पटना साहिब, बोधगया, विक्रमशिला, ढाका, सुंदरवन, गुवाहाटी, काजीरंगा होते हुए यह क्रूज डिब्रूगढ़ पहुंच गया है। दोपहर बाद केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित कई मंत्री और अफसर इस क्रूज के साथ पर्यटकों का स्वागत करने वाले हैं। अंतरा क्रूज लाइन कंपनी के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया कि दुनिया के सबसे लंबी क्रूज यात्रा के दौरान पर्यटकों को भारत और बांग्लादेश के अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता को देखने, जानने और समझने का मौका मिला। इसके साथ ही दुनिया के नक्शे पर भारत और बांग्लादेश फिर उभर कर सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811