Let’s travel together.

लाखों की लागत से बनी डामरीकृत सड़क,घटिया निर्माण का आरोप

0 110

निगम आयुक्त से शिकायत जांच की मांग
आयुक्त बोले उन तक नहीं पहुची शिकायत
पार्षद वेदराम साहू ने कहा आ रही भृष्टचार कि बू

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
नगर पालिक नगर निगम बिरगांब में लगभग चालीस लाख की लागत से हाल ही में बनी डामरीकृत सड़क सवालों के घेरे में आ गई है वार्ड पार्षद के साथ जागरूक नागरिक ने नगर निगम में लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है वहीं आयुक्त ने कहा कि उन्हें अभी तक कोइ शिकायत ही नहीं मिली है।


क्या लिखा है शिकायतकर्ता ने
नगर पालिका निगम आयुक्त बिरगांब को दिए लिखित आवेदन में बिरगांब के जागरूक नागरिक जितेंद्र कुमार यादव ने बुधवार 1 मार्च को निगम पार्षद वेदराम साहू के साथ बीटी सड़क निर्माण घटिया स्तर का करने का आरोप लगाया है इस विषय में उन्होंने लिखा कि वार्ड क्रं.-05 मां कर्मा चौक से शासकीय स्कुल तक बीटी रोड की जांच कराईं जाए आयुक्त नगर निगम से निवेदन करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि वार्ड क्र. 05 उरला मां कर्मा चौक से शासकीय स्कुल तक बीटी रोड को एक महिने पहले ही बनाया गया है लेकिन हाल में बने बने बीटी रोड को देखने से ही घटिया निर्माण की बू आ रही है हाथ से ही डामरीकृत सड़क उखड़ रही है कोई भी अधिकारी मौके पर देखकर करे तो रोड बनाने में ठेकेदार द्वारा खराब (गुणवत्ताही ) सड़क निर्माण कर आम जनता के टैक्स के पैसे की बरबादी की पोल खुल जाएगी शिकायती पत्र की एक प्रतिलिपि जितेन्द्र कुमार यादव ने कलेक्टर को भी भेजी है।


क्या कहते है पार्षद
निगम पार्षद वेदराम साहूँ ने कहा कि लगभग 40 लाख की लागत से वार्ड 5 में ये सड़क बनी है लेकिन निर्माण के पूर्व मजबूत बेस नहीं दिया घटिया निर्माण के चलते हाथ से डामरीकरण निकल रहा है।
आवेदन मिला नहीं-आयुक्त
इस संबन्ध में जब नगर पालिका निगम बिरगांब के आयुक्त कीर्तिमन सिंह राठौर से उनके मोबाइल नम्बर पर बात की तो उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास ऐंसा कोई आवेदन नहीं पहुचा है यदि उन्होंने आवेदन कार्यलय में दिया है तो आवेदन आने के बाद जांच कराएंगे उचित कार्यवाही की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811