Let’s travel together.

झोले में बाईक पर ले जा रहा था शराब,आबकारी अमले ने रोका तो बाईक और शराब छोड़ भागा आरोपी

0 81

रायसेन। आबकारी की विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की हे।

कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के मार्गदर्शन मे श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन मे कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मे आबकारी उप निरीक्षक ओबेदुल्लागंज विवेक सक्सेना द्वारा शाम दौराने गस्त ग्राम समनापुर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार आबकारी स्टाफ की गाड़ी आते देख अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। आबकारी स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया परंतु जंगल का लाभ लेकर फरार हो गया

मोटरसाइकिल के समीप जाकर मोटरसाइकिल पर कपड़े के झोलों की तलाशी समक्ष पंचांन ली गयी जिसमे 2 झोलों मैं देसी मदिरा प्लेन के पाव( एक झोले मैं 150 पाव दूसरे झोले मैं 159 पाव)कुल 309 पाव देसी मदिरा प्लेन के लगभग 55.62 बल्क लीटर देसी मदिरा तथा मोटरसाइकिल को मोके पर जब्त किया गया तथा फरार आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया प्रकरण में वाहन स्वामी एवं वाहन चालक की शिनाख्त किया जाना विवेचना में है
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष हो इसके लिए जिले मे आबकारी उड़नदस्ता टीमो का गठन किया गया है जो प्रतिदिन अवैध मदिरा के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही कर रहे है और आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु-परंपरा का हुआ गुणगान, विद्वानों एवं समाजसेवियों का सम्मान     |     दतिया में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न     |     अमका झमका माता मंदिर से निकली भव्य पुरुष कावड़ यात्रा, राम रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक     |     सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में फिर जीता प्रथम पुरस्कार      |     रायसेन।आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 1200 किलो महुआ लाहन जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811