Let’s travel together.

पुष्कर धरोहर योजना में शामिल तालाब का जीर्णोद्धार काम तेज गति से जारी, सीईओ ने किया निरीक्षण

0 73

 

– सिंहनिवास स्थित 25 बीघा तालाब का हो रहा है जीर्णोद्धार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत सिंहनिवास में पुष्कर धरोहर योजना के अंतर्गत तालाब के जीर्णोद्धार का काम इस समय तेज गति से जारी है। मंगलवार को यहां पर जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने यहां चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ उन्होंने श्रमदान भी किया। इस निरीक्षण के दौरान यहां पर पंचायत के सरपंच व सेक्रेटरी सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। इस मौके पर सीईओ ने सभी ग्रामीणजनों से अपील की है कि वह इस तालाब के जीर्णोद्धार में जन सहयोग के लिए आगे आए।इसके अलावा तालाब पर सही काम हो इसकी मॉनिटरिंग भी करें क्योंकि भविष्य में यही तालाब जल संरचना उन्हीं ग्रामीणजनों के लिए काम आएगी। गौरतलब है कि सिंहनिवास में पुष्कर धरोहर योजना के अंतर्गत 25 बीघा तालाबके जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने यहां पर बीते दिनों इस तालाब के निर्माण कार्य की शुरुआत की थी और यहां पर श्रमदान भी किया था।

भूमिगत का जल स्तर में होगा सुधार-

ग्रामीणजनों से बातचीत के दौरान जिला पंचायत के सीईओ ने इस तालाब के जीर्णोद्धार का काम का निरीक्षण करते हुए बताया कि इस तालाब से गांव के आसपास के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। ग्रामीणजनों ने बताया कि गांव में करीब 15 ट्यूबवेल, हैंडपंप और कुएं है और इस तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के बाद जब तालाब में पानी भरेगा तो इंजन संरचना में भी भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। जिससे गर्मी के दिनों में स्थानीय ग्रामीणजनों को पीने के पानी की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा पशुओं को भी पानी मिल सकेगा।

तालाब पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा-

जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने यहां पर ग्रामीणों को बताया कि उक्त तालाब को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। तालाब पर पार बनाई जाएगी इसके अलावा यहां पर वोटिंग कराए जाने की भी योजना है जिससे कूनो अभ्यारण के लिए निकलने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थल रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811