Let’s travel together.

गीता पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

0 79

 

नर्सरी से लेकर कक्षा ग्यारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने ली साइंस के विभिन्न उपकरणों व रोबोटिक्स की जानकारी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में स्कूल की ATL लैब में नर्सरी से लेकर 11वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों ने ना केवल साइंस के विभिन्न उपकरणों की जानकारी प्राप्त की , बल्कि कई उपकरणों पर प्रैक्टिकल भी करके देखें। स्कूल की ATL लैब का उद्घाटन शीघ्र ही किया जाएगा। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को ATL लैब का विजिट करवाया गया। कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने दो-दो के ग्रुप में सभी विद्यार्थियों को आर्मी टैंक , रोड रोलर , एक्सीलरो, स्पेस रोवर में लगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ-साथ उसकी वर्किंग की जानकारी भी दी। कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य इंदौरिया और जानवी जैन ने एक्सीलरों के बारे में बताया की यह एक रोबोट कार है जिसमें कई फंक्शंस है, नैना त्रिवेदी ने रोड रोलर के बारे में बताया कि यह एक कंपैक्टर टाइप इंजीनियरिंग व्हीकल है जिसका प्रयोग कंस्ट्रक्शन, लैंडफिल के समय किया जाता है। आदित्य शर्मा और सुमित ओझा ने स्पेस रोवर, अवनी कुशवाह और काजल जाटव ने आर्मी टैंक में लगे गैजेट्स, उनके प्रयोग और उसकी वर्किंग को समझाते हुए कहा कि इस मॉडल को हम ब्लूटूथ मॉड्यूल के जरिए अपने मोबाइल फोन से ऑपरेट कर सकते हैं। साथ ही इन मॉडल्स का इंपोर्टेंस बताते हुए कहा कि विज्ञान की अलग-अलग अवधारणाओं को समझने में यह मॉडल हमें रियल अंडरस्टैंडिंग देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811