Let’s travel together.

हत्या के प्रयास का 5000 रुपए का इनामी आरोपी  पिस्टल सहित  गिरफ्तार

0 83

विदिशा ।नटेरन पुलिस ने 6 माह से फरार 5000 रुपए की इनामी आरोपी भानु उर्फ सब्बू उर्फ प्रताप भानु दांगी पिता चंद्रभान दांगी उम्र 32 साल निवासी बिशनपुर थाना कुरवाई हाल सिरोंज चौराहा बासौदा को गिरफ्तार किया  हे। घटना में प्रयुक्त पिस्टल जप्त कर आरोपी को  न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जेल भेजा गया ।

12 जून  को थाना नटेरन के अंतर्गत ग्राम जोगीकीर्रोदा में फरियादी राजा दांगी निवासी राय मुडरा के साथ जमीनी विवाद पर से आरोपी भानु दांगी तथा विश्राम हाडा द्वारा गंदी गंदी गालियां दी व जान से मारने की नियत से कट्टा से फायर किया। जो राजा दांगी के बाएं पैर की पीडली में गोली लगकर आर पार हो गई रिपोर्ट पर से थाना नटेरन पुलिस द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। तत्तसमय आरोपी विश्राम हाडा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था आरोपी भानु दांगी घटना दिनांक से ही फरार था । जिसकी गिरफ्तारी की लगातार प्रयास किया जा रहे थे ।

विदिशा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रोहित काशवानी जी के द्वारा फरार आरोपियों एवं गुंडा बदमाशों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में लगातार थाना क्षेत्र के फरार आरोपियों की धर पकड़ की जा रही थी इसी दौरान आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे व एसडीओपी श्री मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में हत्या के प्रयास में ईनामी आरोपी भानु उर्फ प्रताप भानु दांगी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
6 माह से फरार 5000 रुपए की इनामी आरोपी भानु उर्फ सब्बू उर्फ प्रताप भानु दांगी पिता चंद्रभान दांगी उम्र 32 साल निवासी बिशनपुर थाना कुरवाई हाल सिरोंज चौराहा बासौदा को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त पिस्टल जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जेल भेजा गया ।

विशेष भूमिका – निरीक्षक आशुतोष सिंह, सउनि घूमन सिंह, प्रआर 154 कमल सिंह, आर 229 धर्मेन्द्र सिह,आर 921 रवि जाट, आर 738 जय प्रकाश गुर्जर, आर 1020 प्रदीप अलावा, आर 327 धर्मेन्द्र अहिरवार, आर 676 धर्मवीर सिह, आर विमल चौहान, आर अंकुश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811