Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल 14 फरवरी 2022

0 543

मेष – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में धार्मि‍क आयोजन हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
वृष – मन में निराशा एव असन्तोष हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय की स्थिति भी सन्तोषपूर्ण रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन – वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मन में नकरात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।
कर्क – मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्‍यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। तनाव हो सकता है। प‍िता के स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें।

सिंह – आत्मसंयत रहें। मन अशान्त हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं
कन्या – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला – शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें।

वृश्चिक – मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

धनु – मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार में सहयोग बनाये रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी की कठोरता रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

मकर – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

कुंभ – संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति पर नजर रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं।
मीन – मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लंबी यात्रा के योग हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811