Let’s travel together.

सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल..

0 500

सूर्य देव जब राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है. इस बार कुंभ संक्रांति 13 फरवरी दिन रविवार को है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन सभी जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा

मेष राशि- मेंष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।ईस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।खर्च पर कंट्रोल रखें।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
वृष राशि- व्रष राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि- सूर्य राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा।धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।लेन- देन के लिए समय शुभ है।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।लेन- देन न करें। इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है।आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि-कन्या राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।सवास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।
तुला राशि-सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।कार्यों में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि-सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।सवास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।नौकरी और व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

धनु राशि-धनु राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।नौकरी और व्यापार में धैर्य रखने की आवश्यकता है।कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा।इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि-मीन राशि के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है।स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।धन का अधिक खर्च न करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811