Let’s travel together.

सीहोर में गुंडागर्दी Live , कुछ युवकों ने मचाया उत्पात

0 614

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर शहर में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था उस समय उजागर हो गई, जब शनिवार को शराब के नशे में धुत पंाच युवकों ने मछली पुल परआ जा रहे रहागीरों को रोककर उनके साथ मारपीट करना शुरूकर दी । जिससे काफी देर तक मछली पुल वाले रास्ते पर भय और दहशत का माहौल पुल के आस-पास स्थित दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद करते दिखाई दिए, वही लोगों की भीड़ भी दिखाई दी। काफी देर बाद जब पुलिस पहुंची तो रहागीरों के साथ मारपीट तथा महिलाओं के साथ छेडख़ानी कर रहे इन युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी झूमा-झटकी और मारपीट की। बमुश्किल पुलिस नेइन युवकों को काबू में कर अपनी हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ युवक नशे में मछली पुल पर अचानक आ जा रहे रहागीरों को रोककर उनके साथ मारपीट करते रहे । सबसे पहले इन लोगों ने गैस सिलेंडर लेकर जा रहे हॉकर को रोका और उसपर रंगदारी करते हुए और उससे रूपए मांगने लगे और उसके द्वारा इंकार करने पर इन युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की । हॉकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकला उसके बाद तो इन युवकों ने आ जा रहे निर्दाेष रहागीरों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी । इसके साथ ही इस मार्ग से निकल रही महिलाओं और युवतियों को रोककर उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने से भी नही चूकते । अचानक हुए इस हादसेें को देखते हुए मछली पुल के दोनों ओर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए ।


पुलिस के साथ भी की झूमा-झटकी
एक और युवक कानून व्यवस्था की धज्जियां उडाते हुए सरेआम सडक़ पर हंगामा कर रहे थे वही राहगीर उनका शिकार बन रहे थे इसी दौरान किसी ने कोतवाली पुलिस को हो रहे हंगामे की जानकारी दे दी। सूचना मिलने के काफी देर बाद जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो हंगामा कर रहे इन युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ झूमा-झटकी कर उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया।

कुछ देर बाद और पुलिस जवान जब वहां पहुंचे तो बमुश्किल उत्पाती युवकों को काबू किया और उन्हें कोतवाली लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने उनकी जमकर खातिरदारी की, पुलिस ने इन पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811