Let’s travel together.

दीपावली मिलन महोत्सव : कोविड पीड़ित बच्चों को दी मिठाई और उपहार

0 149

– अधिकारियों ने बच्चों के साथ चलाईं फुलझड़ियां

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कोविड काल में माता- पिता को खोने वाले बच्चों को भारत सरकार की पीएम केयर फ़ॉर चिल्ड्रन स्कीम का लाभ दिया गया था। योजना के तहत लाभान्वित बच्चों के साथ प्रशासन प्रतिवर्ष दीपावली मिलन महोत्सव मनाता है। बीते रोज भी प्रशासन के द्वारा बच्चों एवं उनके संरक्षकों को बुलाकर उनसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी ली। उसके पश्चात उन्हें बिठाई एवं उपहार भेंट किये।
इस दौरान एसडीएम शिवपुरी मोतीलाल अहिरवार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुगंधा शर्मा एवं सदस्य धीरेंद्र सिंह राजपूत ने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस दौरान बच्चों से पूछा कि दीपावली कैसे मनाओगे तो बच्चों ने कहा कि पटाखे चलाएंगे। जिस पर एसडीएम ने उन्हें खतरनाक पटाखों से दूर रहें।
कार्यक्रम में एसडीएम एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य लोगों ने फुलझड़ियां चलाकर दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा एवं भावना बिंदल,सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन, लेखपाल नितेश शर्मा,आउटरीच कार्यकर्ता मनीष शर्मा एवं राहुल गर्ग एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऑफिस स्टाफ को भी दिए उपहार

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन ने विभाग में जिला कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार देकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811