बुरहानपुर । वन परिक्षेत्र नेपानगर के घाघरला गांव से लगे जंगल में मौजूद अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में एसएएफ, वन विभाग और जिला पुलिस बल के 700 से ज्यादा जवान जंगल में घुसे हैं। इस कार्रवाई का जो वीडियो सामने आया है वह बता रहा है कि अतिक्रमणकारियों ने किस तरह जंगल में हजारों पेड़ों की कटाई कर जंगल को मैदान बना दिया है। हालांकि अब तक पुलिस फोर्स को अतिक्रमणकारी नजर नहीं आए हैं। कलेक्टर भव्या मित्तल घाघरला गांव में रुकी हुई हैं। ज्ञात हो कि बीते करीब एक पखवाड़े से घाघरला सहित आसपास के कई गांव के लोग जंगल की अवैध कटाई और अतिक्रमणकारियों का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे को जाम करने की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.