Let’s travel together.

युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की धारदार हथियार के प्रहार से की हत्या

0 173

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले के दूरस्थ ग्राम सरदार नगर में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है हत्या करने के बाद युवक घर में ही बैठा रहा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि युवक ने अपनी ही पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से की नृशंस हत्या की है। मामला बुधनी के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरदार नगर का है। युवक गणेश राम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष ने अपनी पत्नि मोना उम्र 26 वर्ष , बेटे वेदांत 3 वर्ष की कुल्हाड़ी से हत्या की है पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। दो हत्या होने की सूचना के बाद शाहगंज पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
मामले में एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर का कहना है कि पुलिस को इस मामले की सूचना सुबह मिली है जिसके बाद शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है आरोपी को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है आरंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और पुलिस पूछताछ में वह हत्या करने का कोई भी कारण नहीं बता रहा है उसके परिवारजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि इस युवक का कई दिनों से उपचार भी चल रहा था ।
शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है कभी कुछ कहता है कभी कुछ कहता है एक बार तो उसने यहां तक कहा कि कोई और मारेगा इससे अच्छा है मैं ही मार दूं आरोपी का ऐसा बयान आ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811