हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में पहुंच कर सपत्निक भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये एवं पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश के सभी लोगों के लिये मंगल कामना की।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, बहादुरसिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
