Let’s travel together.

भाजपा का विस चुनाव में 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य : देवेंद्र फडणवीस

78

मुंबई । आगामी 2024 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव में   भारतीय जनता पार्टी ने  150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी की नागपुर इकाई के कार्यकारी निकाय की बैठक में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाड़ी सरकार घर से काम करती थी और भ्रष्टाचार में लिप्त थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उद्धव ठाकरे पर बीजेपी लगातार आरोप लगाती रही कि वह कोविड ​​-19 महामारी, उसके बाद लागू लॉकडाउन और किसानों को भारी बारिश से होने वाली परेशानियों को लेकर दबाव डालने के बावजूद, शायद ही कभी मुंबई से बाहर निकले।
फडणवीस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान लोगों से मिलना जारी रखा और पिछले साल जून में सरकार बदलने से राज्य में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में (288 सीटों में से) 150 से अधिक सीटें जीतने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार उन्मूलन से लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को राहत मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |     गुरू का जीवन समाज निर्माण का आधार -डा.व्ही.एस.सिंह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811