Let’s travel together.

भोजपुर महोत्सव-महाशिवरात्रि पर्व पर भोजेश्वर शिव मंदिर में तीन दिवसीय महादेव पर्व 

0 183

 

शिवलाल यादव
रायसेन।महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव शिव मंदिर प्रांगण में आज 18 फरवरी शनिवार से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय महादेव पर्व आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम 18 फरवरी को शाम 7 बजे शिव मंदिर प्रांगण भोजपुर में प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी विशिष्ट होंगे।विदिशा रायसेन लोकसभा सीट के बीजेपी सांसद श्री रमाकांत भार्गव एवं भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि इस तीन दिवसीय भोजपुर महोत्सव महादेव पर्व में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक शाम 7 बजे से शिव मंदिर प्रांगण भोजपुर में लोक गायन, शिव केन्द्रित नृत्य नाटिका, भक्ति गायन तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811